अफगानिस्तान में फंसे भारतीय अधिकारियों व सुरक्षाबलों को लेकर एयर इंडिया का विशेष विमान मंगलवार को काबुल से गुजरात के जामनगर पहुंचा। इसी विमान में जौनपुर के सिकरारा थाना के बिसावां गांव निवासी और आईटीबीपी जवान आशीष सिंह भी सलामत वतन पहुंचे। परिवार के लोगों को जानकारी दी तो खुशी के आंसू छलक पड़े। बिसावां गांव निवासी ज्ञान प्रकाश सिंह के ज्येष्ठ पुत्र आशीष कुमार सिंह की ड्यूटी काबुल स्थित भारतीय दूतावास में राजनयिक व कर्मचारियों की सुरक्षा में लगी थी।