फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका से आएगा उपकरण: काशी में 25 मीटर के पोर्टेबल स्वीमिंग पूल में अभ्यास करेंगे युवा, ऐसे साफ होगा पानी

Tue, 10 Jun 2025 04:47 PM IST
प्रगति चंद जमुना दयाल, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।

सार

Varanasi News: पूर्वांचल में पहली बार परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में युवाओं के लिए एक 25 मीटर का पोर्टेबल स्वीमिंग पूल स्थापित किया गया है। इसे अमेरिका से मंगवाया गया है। 
विज्ञापन
पोर्टेबल स्वीमिंग पूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल में पहली बार परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में युवाओं के लिए एक 25 मीटर का पोर्टेबल स्वीमिंग पूल स्थापित किया गया है। इसे अमेरिका से मंगवाया गया है। वियतनाम से प्रेरित उत्तर प्रदेश एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब के चेयरमैन इसे लगाने का निर्णय लिया है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को तैराकी का प्रशिक्षण आसान होगा। साथ ही गांव के गंदे तालाब में अभ्यास के दौरान होने वाली बीमारियों से मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन


यह पोर्टेबल स्वीमिंग पूल लगभग दस लाख रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। इसकी लंबाई 25 मीटर, गहराई चार मीटर और चौड़ाई लगभग दस फीट होगी जिसमें छह लेन होगा। क्लब के चेयरमैन डॉ. एके सिंह ने बताया कि ट्रांस वरुणा क्षेत्र में आम लोगों के लिए स्वीमिंग पूल की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इस कमी को दूर करने के लिए पोर्टेबल स्वीमिंग पूल लगाया गया जाएगा।

विज्ञापन

स्वीमिंग पूल के पानी को साफ रखने के लिए बालू आधारित तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। डॉ. एके सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि यह स्वीमिंग पूल उत्तर प्रदेश एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा नो प्रॉफिट नो लॉस के आधार पर संचालित किया जाएगा, ताकि सभी इच्छुक युवाओं को प्रशिक्षण मिल सके।

परमानंदपुर के आदर्श तालाब में पहले भी 35 बच्चों ने एनआईएस कोच चंद्रशेखर तुलस्यान की देखरेख में ग्रीष्मकालीन शिविर में तैराकी का अभ्यास किया था, जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले थे। इसी सफलता से प्रेरित होकर मिनी स्टेडियम में यह बड़ा पोर्टेबल स्वीमिंग पूल लगाने का निर्णय लिया गया है। शुरुआत में स्वीमिंग पूल की गहराई चार फीट होगी, जबकि अंतिम पांच मीटर में गहराई पांच फीट रहेगी। यह व्यवस्था तैराकी सीखने वाले बच्चों और युवाओं दोनों के लिए उपयुक्त होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें