फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान थाने में युवक ने चाकू से गला काटने का किया प्रयास, मचा हड़कंप

Sat, 12 Sep 2020 12:42 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

वाराणसी के रोहनिया थाने में जनसुनवाई के दौरान शुक्रवार को एक युवक ने अचानक चाकू निकाल कर अपना गला काटने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की।  

विज्ञापन


रोहनिया थाने में राजस्व टीम के साथ उप जिलाधिकारी राजातालाब मणिकंडन ए और क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. राकेश कुमार मिश्र संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर रहे थे। तभी पयागपुर गांव का मूल निवासी और अब वर्तमान में कनेरी गांव का रहने वाला रामानंद उपाध्याय भी जनसुनवाई में पहुंचा। इस दौरान रामानंद अचानक सीओ सदर के सामने खड़ा हुआ और कुछ कहे बगैर ही अपने पास से चाकू निकालकर अपनी गर्दन पर लगा कर काटने का प्रयास कर सबको डराने की कोशिश करने लगा।


रामानंद की हरकत देखकर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत उसे पकड़ लिया। सीओ सदर ने बताया कि युवक शराब के नशे में था। वह अपने पड़ोसियों के खिलाफ जमीन संबंधी विवाद की शिकायत लेकर आया था। उसकी शिकायत की जांच कराई जाएगी। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें