मंगलवार दोपहर गांव के कुछ युवक पोखरे की तरफ से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने झाड़ियों में एक शव देखा। पास जाकर पहचान करने पर शव सूरज प्रजापति का निकला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी आदित्य सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, एसपी ग्रामीण आजमगढ़ चिराग जैन, सीओ बुढ़नपुर अजय प्रताप सिंह, एसओजी और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।