काशी के त्रिपुरा भैरवी घाट पर होली के दिन दंपती से अभद्रता का वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस नेता ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कार्रवाई की मांग की। वीडियो में दिख रहा है कि दंपती पर युवकों की टोली ने रंग और पानी की बौछार करने के साथ ही हूटिंग भी की।
होली के दिन त्रिपुरा भैरवी घाट पर भ्रमण करने पहुंचे दंपती के साथ कुछ युवकों ने अभद्रता की। उनके ऊपर पानी और रंग फेंके गए। अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, एक्स पर कांग्रेस नेता श्रीनिवासन समेत अन्य ने वीडियो पोस्ट करते हुए युवकों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
वीडियो में दिख रहा है कि नीली साड़ी में महिला और पीले कुर्ते में युवक घाट से गुजर रहे थे कि त्रिपुरा भैरवी घाट पर युवकों की टोली ने उनके ऊपर रंग और पानी की बौछार कर दी। दंपती के मना करने के बावजूद युवकों के समूह ने नहीं माना। उधर, चौक पुलिस के अनुसार, इस तरह की कोई शिकायत थाने पर नहीं हुई है।