फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: वेल्डिंग की दुकान पर 8 महीने मजदूरी कर बनाया स्वागत द्वार, उद्घाटन के लिए PM को भेजा पत्र

Thu, 28 Mar 2024 05:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

PM Modi: स्व. दशरथ पाल और हॉकी खिलाड़ी भगवान दास के नाम पर निर्मित दोनों द्वारों का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भी भेजा है। उन्होंने बताया कि स्वागत द्वार के जरिये भीष्मपुर और आदमापुर द्वार से गुजरने वाले लोगों में खेल और देशप्रेम की भावना का विकास होगा।
विज्ञापन
तोरण द्वार के पास समाजसेवी सूबेदार यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सेवापुरी विकासखंड के आदमापुर निवासी कुश्ती खिलाड़ी सूबेदार यादव ने क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने के लिए स्वागत द्वार का निर्माण कराया है। इसके लिए उन्हें आठ महीने तक वेल्डिंग की दुकान पर मजदूरी करनी पड़ी। स्व. दशरथ पाल और हॉकी खिलाड़ी भगवान दास के नाम पर निर्मित दोनों द्वारों का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भी भेजा है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्वागत द्वार के जरिये भीष्मपुर और आदमापुर द्वार से गुजरने वाले लोगों में खेल और देशप्रेम की भावना का विकास होगा। आदमापुर गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी भगवान दास पटेल की स्मृतियों को सजोने के लिए मुख्य मार्ग पर स्वागत द्वार बनाया है। कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए सूबेदार यादव गांव में अखाड़ा और गाजीपुर में वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा के ऊपर पक्के छत का निर्माण करा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें