फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुनून: पूर्व कप्तान धोनी से मिलने हरियाणा से रांची के लिए पैदल निकला युवक, 17 दिन बाद पहुंचा वाराणसी

Tue, 16 Nov 2021 12:40 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अजय गिल ने बताया कि वह क्रिकेटर धोनी का प्रशंसक है। 29 अक्तूबर को हरियाणा से चला था। आगे की शेष यात्रा भी पैदल ही पूरी करके रांची धोनी के घर पर पहुंचेंगे।  
विज्ञापन
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मिलने जाते समय वाराणसी पहुंचा अजय गिल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूं तो देश में क्रिकेट के करोड़ों दीवाने हैं लेकिन हरियाणा के एक युवक में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मिलने और क्रिकेट का अलग ही जुनून दिखा।

विज्ञापन


वह धोनी से मिलने के लिए पैदल ही हरियाणा से झारखंड के लिए निकल पड़ा है। हरियाणा के हिसार जिले के खेड़ी जलबाग गांव का निवासी अजय गिल सोमवार को वाराणसी के राजातालाब में राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरा।

अजय गिल ने बताया कि वह क्रिकेटर धोनी का प्रशंसक है। वह हिसार के सेंट सोफिया स्पोर्ट्स अकादमी में क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहा है। बताया कि धोनी से मिलने के लिए 29 अक्तूबर को हरियाणा से चला था।
विज्ञापन


आगे की शेष यात्रा भी पैदल ही पूरी करके रांची धोनी के घर पर पहुंचेंगे। बताया कि एक बार उसने धोनी से मिलने का प्रयास किया था, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई थी। इस बार मिलकर ही वापस लौटेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें