फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के महिला हॉस्टल में युवक के घुसने से हड़कंप, एक महीने के अंदर यह तीसरी घटना 

Wed, 08 Nov 2017 03:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
बीएचयू के कामकाजी महिला छात्रावास में एक युवक के घुसने से हड़कंप मच गया। एक कर्मचारी की नजर युवक पर पड़ी तो वह शोर मचाने लगी। कुछ देर में छात्रावास में मौजूद अधिकारी वहां पहुंच गए लेकिन तब तक युवक वहां निकला चुका था।
विज्ञापन


इसके बाद इसकी सूचना चीफ प्रॉक्टर कार्यालय को दी गई। महीने भर के अंदर महिला छात्रावासों में युवक के घुसने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले पावगी और त्रिवेणी छात्रावास में युवक घुसे थे।

नरिया गेट के सामने बने कामकाजी महिला छात्रावास में विश्वविद्यालय में काम करने वाली महिला कर्मचारी, पैरामेडिकल स्टाफ, शोध छात्राएं और कुछ शिक्षिकाएं रहती हैं। पुख्ता सुरक्षा के दावे के बावजूद एक युवक छात्रावास के अंदर घुस गया और एक कमरे के पास तक पहुंच गया।
विज्ञापन


छात्रावास में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने उसे देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में कई कर्मचारी और वहां रहने वाली महिलाएं आ गई। घटना की जानकारी अधिकारियों को दी गई। उधर, मामला बढ़ता देख युवक भाग निकला।

उधर, बीएचयू के जनसंपर्क अधिकारी राजेश सिंह ने महिला हास्टल में बाहरी व्यक्ति के घुसने की खबर को बेबुनियाद बताया। हा कि एक व्यक्ति चंदा मांगने के उद्देश्य से छात्रावास पहुंचा था। वह अंदर घुसा ही था कि परिचारिका और सुरक्षाकर्मी ने उसे बाहर निकाल दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें