फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में युवक के जहर पीने से हड़कंप: परिजनों का प्रधानाचार्य पर आरोप, क्या है पूरा मामला ?

Sat, 27 Aug 2022 10:22 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के चौबेपुर में एक युवक ने स्थानीय स्कूल में जाकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। पीड़ित युवक ने गंभीर हालत में विद्यालय से जुड़े लोगों पर जबरदस्ती जहर पिलाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
पीड़ित बालेश्वर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के जाल्हूपुर स्थित श्रीकच्चा बाबा इंटर कॉलेज में मृतक आश्रित कोटे पर नियुक्ति को लेकर शनिवार की सुबह युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की पत्नी ने विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित तीन के खिलाफ चौबेपुर थाने में जहर देने और एससी एसटी एक्ट समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया। उधर, प्रधानाचार्य ने भी युवक और उसके भाई समेत अज्ञात पर मारपीट, कार क्षतिग्रस्त करने सहित अन्य आरोपों में तहरीर दी।

विज्ञापन


चौबेपुर थाना अंतर्गत मिश्रपुरा निवासी बालेश्वर राम (35) के पिता हीरालाल श्रीकच्चा बाबा इंटर कालेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। तीन वर्ष पहले हीरालाल की मौत हो गई। मृतक आश्रित कोटे से नौकरी के लिए बालेश्वर कॉलेज का चक्कर लगा रहा है। सुबह आठ बजे बालेश्वर प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह के कार्यालय में पहुंचा।

कहासुनी के बाद बालेश्वर अचेत हो गया और मुंह से झाग निकलने लगा। इस दौरान पहुंचे परिजनों ने प्रधानाचार्य पर जहर देकर मारने का आरोप लगाकर विद्यालय में हंगामा शुरू कर दिया। अचेतावस्था में पुलिस ने एंबुलेंस से बालेश्वर को जिला अस्पताल भेजा। 

विज्ञापन

बालेश्वर के भाई प्रमोद का आरोप है कि प्रधानाचार्य बालेश्वर की नियुक्ति प्रधानाचार्य नहीं करना चाहते। बल्कि मेरे पिता हीरालाल की नियुक्ति को भी फर्जी बता रहे हैं। भाई को जहर देकर मारने की साजिश की गई। उधर, प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह के अनुसार विद्यालय के चपरासी हीरालाल को वेतन कोर्ट के माध्यम से मिलता था, अभी भी उच्च न्यायालय में मामला विचाराधीन है, इससे मेरा कोई सरोकार नहीं है। मृतक आश्रित की नियुक्ति प्रबंधन समिति और डीआईओएस करते हैं। सुबह नौ बजे बालेश्वर कार्यालय में आया। फिर ऑफिस के बाहर चार-पांच लोगों ने हमला किया।
विज्ञापन

दो बाबूओं की पिटाई और मेरी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। चौबेपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह के अनुसार बालेश्वर की पत्नी ऊषा ने प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र कुमार और अज्ञात के खिलाफ जहर देकर मारने, एससी एसटी एक्ट समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया। एहतियातन क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए तीन गाड़ी पीएसी और फोर्स तैनात है। वहीं, प्रधानाचार्य की भी तहरीर मिली है, जिसकी जांच कराई जा रही है। सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय ने भी घटनास्थल पर दोनों पक्षों से बातचीत की।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें