फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकाघाट फ्लाईओवर से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर से गिरकर शुक्रवार को एक विक्षिप्त की मौत हो गई। फ्लाईओवर से गिरते समय वह 11 हजार वाट के हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने उसे कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम 4:30 बजे एक विक्षिप्त व्यक्ति चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर पर चढ़ गया और वहां से वह नीचे लटकने लगा। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ने से वह पिलर संख्या-62 और 63 के नीचे मौजूद 11 हजार वाट हाइटेंशन लाइन पर झूल गया। बिजली का तगड़ा झटका लगने से वह झुलस कर 40 फीट की ऊंचाई से गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि विक्षिप्त व्यक्ति क्षेत्र में कई दिनों से बदहवास हालत में घूम रहा था। घटना से पूर्व उसे इंग्लिशिया लाइन से फ्लाईओवर के ऊपर कुछ हरकत करते हुए देखा गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे रोडवेज पुलिस चौकी प्रभारी अनंत कुमार मिश्रा ने घटना स्थल का मुआयना किया। शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें