फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: ईयरफोन लगा के रेलवे ट्रैक किनारे टहलना पड़ा भारी, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 28 Jan 2022 08:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के सलारपुर निवासी सिकंदर गुप्ता शुक्रवार शाम पंचकोशी रेलवे क्रॉसिंग पर कान में ईयरफोन लगा कर टहल रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन
पंचकोशी रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कान में ईयरफोन और उस पर तेज संगीत अक्सर जिंदगी पर भारी पड़ जाता है। वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक किनारे टहलना युवक को भारी पड़ गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना शुक्रवार शाम की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सलारपुर निवासी सिकंदर गुप्ता (22) वर्ष पंचकोशी रेलवे क्रॉसिंग पर कान में ईयरफोन लगा कर टहल रहा था। इसी दौरान सारनाथ से सिटी स्टेशन की तरफ जा रही मालगाड़ी आ गई। ट्रेन के चालक ने हार्न बजाया लेकिन कान में ईयरफोन लगाने की वजह से सिकंदर को सुनाई नहीं पड़ा और वह ट्रेन की चपेट में आ गया।

हादसे में उसके सिर व हाथ में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।  

विज्ञापन

चौकी प्रभारी सरायमोहाना विनय कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह घर पर किराने की दुकान में अपने भाइयों का सहयोग करता था। मृतक खंबा 22/ए के बीच में मृत पाया गया है जो आरपीएफ के अधीन है। इसलिए शव को आरपीएफ के आने तक शिवपुर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।

नीलगाय से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत

चोलापुर क्षेत्र के गोसाईपुर छोटा गांव स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर के पास बृहस्पतिवार की देर रात नीलगाय से टकराकर बाइक सवार धीरज दुबे (28 वर्ष) की मौत हो गई। शहर से ड्यूटी खत्म कर वह रात में घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।

चोलापुर थाना अंतर्गत छोटा गोसाईपुर निवासी बच्चा दुबे का पुत्र धीरज दुबे शहर में प्राइवेट कंपनी का वाहन चलाता था। रात में अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपनी बाइक से घर को निकला। घर के समीप ब्रह्म बाबा मंदिर के पास पहुंचा ही था कि अचानक सामने से नीलगाय आ गई और बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर धीरज दुबे बाइक सहित सड़क पर जा गिरा।
विज्ञापन

काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा, अचानक किसी राहगीर ने देखा तो परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने अचेतावस्था में धीरज को लेकर तुरंत बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो बच्चों के पिता धीरज की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी अंकिता दुबे सहित अन्य परिजन बेसुध हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें