कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और ओलंपियन मुक्केबाज विजेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
ओलंपियन मुक्केबाज विजेंद्र सिंह हरियाणा की मौजूदा सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि कांग्रेस सरकार ने हरियाणा में अपनी सरकार के समय खिलाड़ियों को डायरेक्ट डीसीपी, इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति दी पर अफसोस की बात है कि आज तक उन खिलाड़ियों को कोई पदोन्नति नहीं दी गई है, जबकि खिलाड़ी लगातार देश और राज्य के लिए खेलता है और पदक जीतता है।
तीन काले कृषि कानून पर मैंने किसानों का समर्थन किया और अपना राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार वापस करने की बात कही थी। मैंने वहां लंगर में काम किया और किसानों का साथ दिया और सरकार को अंत में ये तीनों काले कानून वापस ले लिए।
बॉक्सर विजेंदर सिंह ने बताया कि इसके बाद मुझे सोशल मीडिया पर आईटी सेल ने ट्रोल भी किया लेकिन मै गांधी जी को मानता हूं, क्योंकि मैंने दुनिया देखी है और हर जगह यही देखा कि अहिंसा ही सब कुछ है और हम अहिंसा के साथ किसानों के साथ हमेशा रहेंगे।