फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पेंटिंग के काम से हटाया तो युवक ने मोबाइल दुकान में की चोरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 12 May 2023 05:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पेंटिंग के काम से हटाए जाने पर एक युवक को कुछ नहीं सूझा तो उसने वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के सामने स्थित दुकान से मोबाइल चुरा लिए। गुरुवार को चोरी के 12 मोबाइल के साथ आरोपी को सिगरा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
मोबाइल के साथ गिरफ्तार युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंटिंग के काम से हटाए जाने पर एक युवक को कुछ नहीं सूझा तो उसने वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के सामने स्थित दुकान से मोबाइल चुरा लिए। गुरुवार को चोरी के 12 मोबाइल के साथ आरोपी को सिगरा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मऊ जिले के घोसी थाना के खानपुर बुजुर्ग निवासी मुलायम यादव के रूप में हुई है।

विज्ञापन


डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि बीते 26 अप्रैल की रात कैंट रेलवे स्टेशन के सामने स्थित मोबाइल की एक दुकान में चोरी हुई थी। शिकायत के आधार पर सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह ने अपनी टीम के साथ सीसी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी मुलायम को चिह्नित किया।

पूछताछ में मुलायम ने बताया कि वह अपने घर से वाराणसी में पेंटिंग के काम के लिए आया था। उसके ठेकेदार ने उसे पेंटिंग के काम से हटा दिया। एक-दो दिन वह जैसे-तैसे रहा और फिर पैसे के लिए उसने मोबाइल की दुकान में चोरी की। 

विज्ञापन

दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सराय मुगल (रमईपट्टी) स्थित जमीन के एक टुकड़े पर फर्जी कागजात की मदद से कब्जा करने के आरोप में एक दंपती के खिलाफ बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। कचहरी रोड स्थित पक्की बाजार निवासी सच्चिदानंद ने अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध को प्रार्थना पत्र दिया था। सच्चिदानंद का आरोप है कि उनके पिता रामनरेश ने सराय मुगल (रमईपट्टी) ग्राम सभा में जमीन का बैनामा कराया था। पिता की मौत के बाद उस जमीन के संबंध में गोलघर कचहरी निवासी इरशाद अहमद सिद्दीकी और उनकी पत्नी रुखसाना बेगम ने फर्जी दस्तावेज बनवाकर सरकारी रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया। 

महिला के पति और बेटे ने घर से निकाला

पुआरीकला गांव की मनोरमा देवी ने अपने पति और बेटे पर पिटाई कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी पुआरीकला निवासी शिवशंकर के साथ हुई है। शादी के बाद से ही उसे पति द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। वह अपने पिता की गरीबी को देखते हुए सब कुछ बर्दाश्त करती रही। इसी बीच एक पुत्री और एक पुत्र पैदा हुआ। बीते वर्ष उसकी पुत्री की शादी हो गई। पुत्री की शादी के बाद पति शिवशंकर बेटे हिमांशु के साथ मिलकर उसकी पिटाई करने लगा। पिटाई का विरोध करने पर बीते 12 मार्च को शिवशंकर और हिमांशु ने घर से निकाल दिया। बड़ागांव थाने की पुलिस महिला के पति और बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

किशोरी का अपहरणकर्ता गिरफ्तार

 एक किशोरी के अपहरण के आरोप में नामजद एक युवक को बृहस्पतिवार को लोहता थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया। लोहता थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि टड़िया निवासी विकास पटेल ने क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी का अपहरण किया था। उसके खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें