फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरी मौत का कारण पूजा सक्सेना है, जीना मुश्किल कर दिया..सॉरी मम्मी-पापा; लिखकर युवक ने किया सुसाइड

Tue, 14 Apr 2026 05:29 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में युवक के फंदा लगाने की सूचना पाकर माैके पर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला था।
विज्ञापन
कुलदीप की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: मीरापुर बसही के वाटिका के पास किराये के कमरे में कुलदीप कुमार (27) ने फंदे से लटक कर जान दे दी। सोमवार सुबह पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की और शव को संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 30 अप्रैल को कुलदीप की शादी थी। 

विज्ञापन


आजमगढ़ के मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के बरवा गांव निवासी कुलदीप कुमार नेटवर्किंग कंपनी में काम करता था। वाटिका के पास ध्यान शंकर चौबे के मकान में किराये पर दो महीने से रह रहा था। कुलदीप के कमरे का दरवाजा कई बार खटखटाने पर नहीं खुला तो मकान मालिक ने खिड़की से झांका तो वह पंखे की कुंडी में रस्सी के सहारे लटका था। 

मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को संरक्षण में लिया। फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और कमरे में साक्ष्य जुटाया। पुलिस ने पिता विनोद कुमार को सूचना दी। बेटे की मौत की सूचना पाकर विनोद बदहवाश हो गए। 
विज्ञापन


वैष्णो देवी से लौटा परिवार, एक दिन बाद बेटे ने उठाया कदम 
सेना से सेवानिवृत्त पिता विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि इकलौते बेटे कुलदीप की शादी 30 अप्रैल को थी। शादी की तैयारियां अंतिम चरण में थी। अचानक बेटे ने कदम क्यों उठाया। किसी तरह की आर्थिक दिक्कत भी नहीं थीं। शनिवार को सपरिवार वैष्णो देवी धाम से लौटा था। 13 अप्रैल रविवार शाम घर से बेटा वाराणसी लौटा था। एक साल से बेटा एडब्ल्यूपीएल नेटवर्किंग मार्केट में काम करता था। मां उर्मिला देवी, बहन साधना और आराधना का रो-रोकर हाल खराब है।

विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखी ये बात

कुलदीप के पास से सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में कुलदीप ने लिखा है कि मेरी मौत का कारण पूजा सक्सेना है। इतना परेशान कर दी है कि अब जीना मुश्किल है। हमेशा आपत्तिजनक हरकत करने के लिए दबाव बनाती थी। धमकी देती थी कि शादी भी नहीं करने दूंगी। मेरी शादी 30 अप्रैल को है, वह शादी भी नहीं होने दे रही है। 

हमेशा ब्लैकमेल कर रही है, अपने गलत हरकतों के चक्कर में बर्बाद कर दिया। मोबाइल चेक करिये इसमें सब पता चल जाएगा, पूजा सक्सेना को छोड़ना मत, हमें रोज धमकी देती थी। शादी मेरे से नहीं की तो परिवार को बर्बाद कर दूंगी। अब मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं है। 

मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना, जैसा आप चाहते थे वैसा बेटा हम नहीं बन पाए। बहन साधना, आराधना मम्मी-पापा का ख्याल रखना और पूजा सक्सेना को मत छोड़ना। मैं मरना नहीं चाहता, इतना मजबूर कर दिया कि मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं रहा। पूजा सक्सेना को मत छोड़ना, आई लव यू मम्मी पापा, आराधना, साधना।

पुलिस ने की कार्रवाई
देर शाम थाने पर नवलपुर निवासी मकान मालिक ध्यान शंकर चौबे ने पुलिस को बताया कि सुबह 7 से 7.30 के बीच में जब मैं नीचे बालकनी में अखबार पढ़ रहा था। तभी कुलदीप नीचे उतरा और अपनी बाइक लेकर बाहर कहीं गया और 15 मिनट में लौट आया। ऊपर अपने कमरे की ओर जा रहा था, तभी मैंने उससे पूछा कि आज 13 है 30 अप्रैल को शादी है तुम्हारी। अपने मालिक से छुट्टी लेकर अब तुम्हें घर जाना चाहिए। इतना सुनकर वह मुस्कुराते हुए ऊपर चला गया। 

सुबह 9 बजे कुलदीप का कोई मित्र घर के बाहर आया और बोला कि कुलदीप के मोबाइल पर बार-बार फोन कर रहा हूं लेकिन वह नहीं उठा रहा है, जरूरी काम है। उसके बाद जब मैं दूसरे तल पर कुलदीप के कमरे के पास पहुंचा और दरवाजा खटखटाया तो कोई उत्तर नहीं मिला। फिर 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रोशनदान से झांका तो फंदे पर कुलदीप लटका हुआ था। टेबल पर एक पेन मोबाइल और सुसाइड नोट पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें