फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News Today: दो बच्चों के पिता ने की खुदकुशी, पोखरे में डूबने से बच्चे की मौत समेत पढ़ें- अन्य खबरें

Mon, 06 Apr 2026 01:20 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले के लोहता में दो बच्चों के पिता ने जहर खाकर जान दे दी। वहीं कंदवा पोखरे में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। इसके अलावा कई खबरें चर्चा में बनी रहीं। 
विज्ञापन
कंदवा पोखरे के पास मौजूद पुलिस व अन्य लोग और खुदकुशी करने वाले युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के लोहता थाना क्षेत्र के परजनपुर गांव में रविवार दोपहर एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए मंडुवाडीह स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की इच्छा पर शव का पंचनामा कर उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। परजनपुर निवासी संदीप जायसवाल (35) ने रविवार को किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग उन्हें तुरंत मंडुआडीह के एक निजी चिकित्सालय में ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संदीप दो भाइयों में छोटे थे। परिवार में पत्नी मोहनी और दो बच्चे अंजली (8 वर्ष) व यश (6 वर्ष) हैं। घटना के बाद से पत्नी बेसुध है। थाना प्रभारी राजबहादुर मौर्य ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। उनके अनुरोध पर शव का पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

कंदवा पोखरे में डूबने से बच्चे की मौत
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के कंदवा पोखरे में रविवार सुबह नहाने के दौरान 12 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की मदद से शव को निकाला गया। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मोहित प्रजापति (12) पुत्र तूफानी प्रजापति, निवासी अवलेशपुर के रूप में हुई है।मोहित रविवार सुबह पोखरे के पास गया था। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के समय पोखरे की सीढ़ियों पर बैठे बच्चों में से एक ने किसी के डूबने की बात कहकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। मंडुवाडीह इंस्पेक्टर अजय राज वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दशाश्वमेध चौकी प्रभारी से संपर्क कर गोताखोर राकेश साहनी और सनी साहनी को मौके पर बुलाया गया। गोताखोरों ने काफी देर तक तलाश करने के बाद बच्चे को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
  
जमीन के नाम पर 81 लाख की ठगी, रुपये मांगने पर हत्या की धमकी
चितईपुर थाना क्षेत्र के नेवादा सुंदरपुर निवासी रवि शंकर पटेल की शिकायत पर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर 81 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी, रंगदारी और अपहरण की धमकी देने के आरोप में आरिफ अहमद उर्फ मोनू, उसका भाई मोहम्मद अहमद निवासी कुशहा, चुनार, मिनांपुर (हाल पता काजी सादुलपुर, आदमपुर), परवेज कादिर और शकील निवासी शिवाला, भेलूपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

इसे भी पढ़ें; Varanasi Traffic: रात 10 बजे के बाद ट्रैफिक व्यवस्था पर नहीं रहता कंट्रोल, सबसे ज्यादा समस्या इन मार्गों पर

पीड़ित रवि शंकर पटेल का आरोप है कि आरोपियों ने चितईपुर स्थित विश्वकर्मा नगर में एक जमीन दिखाकर उसे वेचने का झांसा दिया। जमीन के सौदे के नाम पर उनसे 14 लाख रुपये नकद और 67 लाख रुपये बैंक खाते में ले लिए। आरोपी आरिफ अहमद उर्फ मोनू ने उक्त जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी। जब अधिवक्ता रवि शंकर पटेल को जमीन चिकने की जानकारी हुई और उन्होंने अपना पैसा वापस मांगा, तो आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें अपहरण कर हत्या करने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार, आरिफ अहमद अपने वाहन के नंबर को मुख्तार गैंग से जुड़ा बताकर डराने की कोशिश करता था। थाना प्रभारी राकेश गौतम ने बताया कि मामले जांच की जा रही है।  

कंपनी के नाम पर 57.50 लाख हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

कंपनी के नाम पर निवेश कराने का लालच देकर लाखों रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी सुरेंद्र जायसवाल, निवासी जलालीपट्टी, मंडुवाडीह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचने के लिए ठिकाना बदल-बदल कर रह रहा था। आरोपी सुरेंद्र जायसवाल के खिलाफ पहड़िया गणपत नगर कॉलोनी निवासी संतोष जायसवाल ने बीते साल 20 मार्च को सारनाथ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।आरोपी ने अपनी कंपनी कनक प्रीति निधि लिमिटेड के नाम पर आरटीजीएस के माध्यम से 57 लाख 50 हजार रुपये ले लिए। जब रुपये वापस मांए गए तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। 

पूछताछ में आरोपी सुरेंद्र जायसवाल ने बताया कि उसने कंपनी के खाते में करीब 23 लाख रुपये और पीड़ित के भाई से अपने खाते में चार लाख रुपये लिए थे। उसने खाते के माध्यम से करीब 9.30 लाख रुपये वापस भी किए थे। कुछ रकम नकद भी ली थी, जिसके बदले उसने 57.50 लाख रुपये का चेक दिया था, लेकिन वह रकम वापस नहीं कर सका।

आरोपी ने बताया कि कंपनी घाटे में चली गई थी और उस पर काफी कर्ज हो गया था। कंपनी में अन्य लोग भी डायरेक्टर हैं। कर्ज लौटाने से बचने के लिए उसने जलालीपट्टी स्थित अपने दोनों मकान बेच दिए और वाराणसी छोड़कर भाग गया। बकाएदारों से बचने के लिए वह अलग-अलग जगहों पर किराये के कमरों में रहकर ठिकाना बदलता रहता था। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है। 
 
संत नगर पाल बस्ती में कूड़ा वाहन खड़ा करने का विरोध
कंदवा के संत नगर पाल बस्ती में कूड़ा वाहनों को खड़ा करने का विरोध स्थानीय लोग कर रहे हैं। यहां की विकास समिति के संयोजक अविनाश मिश्र, अध्यक्ष कौशल पाल, उपाध्यक्ष राहुल वर्मा ने कहा कि जहां पर कूड़ा गाड़ियों को खड़ा करने की योजना बनाई जा रही है, वहां से मात्र लगभग 50 फीट की दूरी पर काॅलोनी है। उन्होंने बताया कि यहां का मार्ग अत्यंत संकरा है। रोज प्रतिदिन स्कूल बसों, चारपहिया एवं दोपहिया वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में कूड़ा वाहनों की आवाजाही व पार्किंग से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाएगी। कूड़ा वाहनों से क्षेत्र में गंदगी, दुर्गंध, मच्छर व मक्खियों का प्रकोप बढ़ेगा। बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि कूड़ा गाड़ियों को कहीं दूसरी जगह खड़ा करने की व्यवस्था की जाए।  

कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी में प्राथमिकी दर्ज

फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा बाजार निवासी उमेश कुमार जायसवाल की शिकायत पर न्यायालय के आदेश से समोगरा गांव निवासी इंस्पेक्टर पटेल और उनकी पत्नी अनीता पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। पीड़ित ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी जमीन का सौदा 24 लाख रुपये में इंस्पेक्टर पटेल और अनीता पटेल से तय हुआ था। आरोप है कि 2 दिसंबर 2025 को तहसील पिंडरा में बैनामा के दौरान दस्तावेज में हेराफेरी कर रकम 15 लाख रुपये दर्ज कर दी गई और जमीन का रकबा भी तय सीमा से अधिक दिखाया गया। आपत्ति जताने पर आरोपियों ने गला दबाकर जबरन हस्ताक्षर कराने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। बाद में पंचायत में दोबारा सौदा तय हुआ, लेकिन आरोपियों ने उस पर भी सहमति नहीं दी और दबाव बनाते रहे। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।  

बाइक चोर गिरफ्तार
बाइक चोरी करने वाले को पुलिस ने कोसड़ा स्थित सम्मो माता मंदिर नहर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सत्तनपुर, जंसा निवासी धनंजय सिंह (40) के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बाइक चोरी कर बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त चोरी की बाइक बेचने जा रहा था, तभी उसे पकड़ लिया गया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।  

कचहरी में साफ-सफाई के साथ दीवानी में लगे स्पीकर
कचहरी में रविवार को अवकाश के दिन सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री आशीष कुमार सिंह व उनकी टीम ने कचहरी परिसर में साफ-सफाई कराई। इस दौरान डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के पास सफाई की गई, साथ ही दीवानी कचहरी के आसपास की गंदगी को हटवाया गया। दीवानी कचहरी में कुछ स्थानों पर लाउडस्पीकर लगाए गए। उन्होंने बताया कि लाउडस्पीकर लगने से कचहरी से जुड़ी समस्याओं, सूचनाओं समेत अन्य कार्यों के बारे में जानकारी दी जा सकेगी। कई बार कचहरी से जुड़ी सूचनाएं अधिवक्ताओं तक नहीं पहुंच पातीं, ऐसे में लाउडस्पीकर के माध्यम से सूचनाएं सभी तक पहुंच सकेंगी।  

डीएम ने हरहुआ के गांव मुर्दहा में क्रॉप कटिंग कराई
तहसील सदर के विकासखंड हरहुआ के गांव मुर्दहा में शनिवार को डीएम सत्येंद्र कुमार ने मौजूद रहकर अवनीश कुमार और निहोरी यादव के खेत पर गेहूं की क्रॉप कटिंग कराई। अवनीश कुमार के 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में क्रॉप कटिंग हुई। इसमें 14.530 किलोग्राम वजन प्राप्त हुआ। प्रति हेक्टेयर 33.560 क्विंटल, प्रति एकड़ वजन 13.420 क्विंटल, प्रति बीघा वजन 8.390 क्विंटल और प्रति बिस्वा वजन 0.420 क्विंटल रहा। इसी प्रकार निहोरी यादव की 43.3 वर्ग मीटर में 16.340 किलोग्राम वजन प्राप्त हुआ। इसके अंतर्गत प्रति हेक्टेयर 37.740 क्विंटल, प्रति एकड़ 15.09 क्विंटल, प्रति बीघा 09.430 क्विंटल और प्रति बिस्वा 00.470 क्विंटल वजन प्राप्त हुआ। 
विज्ञापन

जुए के फड़ पर छापा, तीन आरोपी गिरफ्तार

चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही में जुए के फड़ पर शनिवार की रात छापा मारकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान ताश के पत्ते व 5500 रुपये नकदी बरामद हुई। चितईपुर थाना प्रभारी राकेश कुमार गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अखरी निवासी श्याम सुंदर पाल, रिंकू राय और बृजेश कुमार शामिल हैं।  

कैंसर पीड़ित बुजुर्ग व पुत्र की लाठी से पिटाई, प्राथमिकी
थाना क्षेत्र के नेहीया गांव में जमीन की सफाई को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों पर कैंसर पीड़ित बुजुर्ग और उनके पुत्र की पिटाई करने का आरोप लगा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। नेहीया निवासी राजेंद्र प्रसाद दुबे अपनी जमीन पर बाउंड्री निर्माण के लिए सफाई करा रहे थे। आरोप है कि गांव के ही भगेलू राम, उनका पुत्र अवनीश कुमार, पत्नी निर्मला देवी और पुत्री सविता मौके पर पहुंचे और गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी से हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग के बेटे विनय कुमार दुबे को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। बुजुर्ग बताया कि वह कैंसर से पीड़ित और वृद्ध हैं, इसके बावजूद आरोपियों ने बेरहमी से पिटाई की तथा जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें