फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide: मैं अपनी इच्छा से मर रहा हूं...सुसाइड नोट लिखकर वाराणसी में युवक ने दी जान, परिजनों में कोहराम

Sun, 22 May 2022 04:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के बड़ी पटिया निवासी मार्बल-टाइल्स मिस्त्री दीपक केशरी (26)  ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण साफ नहीं है। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। लिखा है कि मैं अपनी इच्छा से मर रहा हूं। इसमें किसी का दोष नहीं है। 
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैं अपनी इच्छा से मर रहा हूं। इसमें किसी का दोष नहीं है। सुसाइड नोट में ये बातें लिखकर वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी पटिया निवासी फांसी के फंदे से झूल गया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


बड़ी पटिया निवासी दीपक केशरी (26)  मार्बल-टाइल्स लगाकर जीविकोपार्जन करता था। उसके पिता गोविंद लाल केशरी घर में ही जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं जो काफी दिनों से बंद है। रविवार सुबह दीपक अपने कमरे में पंखे की हुक के सहारे रस्सी से लटका मिला।

पति की मौत से पत्नी गुड़िया समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपक दो भाइयों में बड़ा था। कोई संतान नहीं थी। भेलूपुर थाना प्रभारी रमाकान्त दुबे ने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि मैं अपनी इच्छा से मर रहा हूं। इसमें किसी का दोष नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक की मौत, चालक पर मुकदमा दर्ज

सिगरा इलाके में शुक्रवार रात ऑटो की की टक्कर से घायल बाइक सवार शशि सिंह (40) ने रविवार सुबह बीएचयू ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया। शशि के छोटे भाई अवनीश सिंह ने ऑटो नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।  इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार से आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें