वाराणसी से रामनगर को जोड़ने वाले सामनेघाट पुल से सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक ने अचानक से गंगा में कूद गया। घाट पर मौजूद मल्लाहों ने नजारा देखा तो आननफानन आनन नाव लेकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह से युवक को गंगा से बाहर निकाला। हालांकि उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
मल्लाहों के मुताबिक, जिस जगह युवक कूदा वहां गंगा में गहराई कम थी। ऊंचाई से कूदने के कारण उसे अंदरूनी चोट लगी और शायद इसी कारण उसकी मौत हो गई। खुदकुशी करने वाला युवक कौन है, किस कारण उसने खुदकुशी की ये अभी साफ नहीं है।
कस्बा इंचार्ज दयाशंकर यादव ने बताया कि युवक की तलाशी ली गई तो ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। उसकी उम्र 30 से 32 साल के बीच की है। जींस-टीशर्ट और स्पोर्टस शू पहना है। युवक की शिनाख्त की कोशिश जारी है।