थानाध्यक्ष लालमणि सरोज ने युवक को निर्माण कार्य रुकवाने का आश्वासन दिया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। उसका कहना था कि जब तक राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा नहीं देते, वह टंकी से नीचे नहीं उतरेगा। युवक के टंकी पर चढ़ने की जानकारी मिलने के करीब एक घंटे बाद नायब तहसीलदार रोशन सिंह, हलका लेखपाल और कानूनगो भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने युवक से बातचीत कर उसे नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक वह टंकी पर ही मौजूद था।
उधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि लेखपाल और कानूनगो की रिपोर्ट के अनुसार न्यायालय का स्थगन आदेश जिस भूमि से संबंधित है, वह दूसरे गाटा संख्या की है। पुलिस के अनुसार जिस गाटा संख्या की भूमि पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, वह अलग है। अधिकारियों ने युवक को पूरे मामले की जांच और नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। देर शाम तक युवक को नीचे उतारने के प्रयास जारी रहे।