फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने जहर खाकर पुलिस को किया फोन, पिता ने बेटे की मौत का इनको ठहराया जिम्मेदार

Sun, 08 Jul 2018 03:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ में एक अलग तरीके का मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने पहले जहर खाया फिर डायल 100 पर फोन करके पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


देवगांव कोतवाली क्षेत्र के धरसहना गांव निवासी पिंटू सोनकर (35) पुत्र दयाराम की बरदह थाना क्षेत्र के जमुआवां गांव में ससुराल थी। उसकी शादी करीब तेरह वर्ष पूर्व हुई थी। वह एक बेटा और दो बेटियां का पिता था।

बीते आठ वर्ष से परिवार सहित ससुराल में रहकर वह आम के बाग की रखवाली करता था। गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे पिंटू ने जहर खा लिया। इसके बाद डायल 100 कर पुलिस को इसकी सूचना दी। जहर खाने की सूचना पर पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती कि उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत के सूचना पर पहुंचे उसके पिता ने पिंटू की मौत के लिए ससुरालवालों को जिम्मेदार ठहराया। सीओ लालगंज सच्चिदानंद ने बताया कि लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी गई है। मौत का जो भी कारण स्पष्ट होगा। उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें