फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों के बंटवारे को लेकर रिश्तों का हुआ खून, छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या की

Sun, 18 Aug 2019 05:43 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाने के बरोही फतेहपुर गांव में शुक्रवार रात बेची गई जमीन के रुपये के बंटवारे के विवाद में छोटे भाई ने चाकू मारकर बड़े भाई की हत्या कर दी। मृत युवक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


बरोही फतेहपुर गांव निवासी अवनीश सिंह उर्फ पिंकू(34) दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई अंकित है। इनका परिवार मुंबई में रहता है। अवनीश को एक बेटा और एक बेटी है। रुपयों की आवश्यकता पड़ने पर शुक्रवार को अवनीश के पिता रामनाथ ने दस विस्वा जमीन 5.90 लाख रुपये में बेच दी थी।

ये भी पढ़ें : सीआईएसएफ भर्ती में धांधली करते धरे गए चार मुन्नाभाई, फर्जीवाड़े में भेजे गए जेल
विज्ञापन


रुपये लेकर शाम को वह घर आए। इस दौरान अवनीश ने कहा कि पूरी रकम उसके खाते में जमा की जाए, जबकि अंकित अपने खाते में जमा कराने की जिद कर रहा था। इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसी दौरान अचानक अंकित अंदर से चाकू लेकर आया और अवनीश के पेट में घोंप दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद पत्नी के साथ फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने अवनीश को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अवनीश की पत्नी किरन ने अंकित और उसकी पत्नी गोल्डी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी/प्रभारी एसपी पंकज पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें : पुलिस के टॉर्चर से परेशान होकर युवकों ने शरीर पर मारे ब्लेड, थाने में जान देने की कोशिश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें