प्रेमी के मुताबिक शनिवार दोपहर वह किसी काम से वाराणसी गया था। इसी बीच भावना ने फोन कर उसे जल्द लौटने के लिए कहा और देर होने पर आत्महत्या की धमकी दी। प्रेमी ने बताया कि जब वह रात में होटल पहुंचा तो उसने देखा कि भावना कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। होटल कर्मचारियों की मदद से उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने होटल कर्मचारियों और मृतका के प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू की जांच कर रही है। मृतका का चार वर्षीय बेटा भी है, जिसका नाम अनमोल बताया गया है।
थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रेमी से पूछताछ की जा रही है और मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उसका भाई मौके पर आने वाला है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।