पीआरवी कर्मियों ने युवक को छुड़ाने की कोशिश की तो फूलपुर ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव का पुत्र टाइगर पहुंच गया और पुलिसकर्मियों से झड़प करने के बाद शिवम को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाने लगा। फिर पीआरवी कर्मियों की सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ पहुंच गए।
इसके बाद शिवम को थाने लाया गया। वहां शिवम के पिता की तहरीर पर टाइगर के साथ ही सुरेश, रमेश व दिनेश को नामजद किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। आरोपी सुरेश को पुलिस ने गांव से गिरफ्तार कर लिया।
मामला गंभीर है। पीड़ित युवक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नामजद आरोपियों में राजनैतिक दल से जुड़ा एक व्यक्ति भी शामिल है। इस प्रकरण में नामजद अभियुक्तों पर गैंगेस्टर के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
सुधीर कुमार सिंह, एसपी आजमगढ़।