Varanasi News: युवक पहले मालवीय पुल की रेलिंग पर चढ़ा फिर थोड़ी देर के बाद गंगा में कूद गया। एनडीआरएफ की टीम ने उसे पानी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
वाराणसी कमिश्नरेट के आदमपुर थाना क्षेत्र में मालवीय पुल (राजघाट) के गाडर पर चढ़कर मानसिक रूप से कमजोर युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। हालांकि, इसके कूदने पहले युवक को गार्डर से नीचे उतारने का प्रयास एक राहगीर ने किया, लेकिन वह उसे धक्का देकर कूद गया।
विज्ञापन
घटना के दौरान गंगा में मौजूद एनडीआरएफ और जल पुलिस ने युवक को रेस्क्यू किया और प्राथमिकी उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल भिजवाया। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे युवक
वाला युवक। पुल के ऊपरी गाडर पर चढ़ गया। राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। मौके पर पुलिस के साथ ही एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम को भी बुलाया गया। पुल पर चढ़ा युवक केवल अंडरवियर पहने था, नीचे उतरने से मना कर रहा था।
विज्ञापन
इस बीच एक राहगीर ने गार्डर पर चढ़कर युवक को नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन युवक उससे उलझ गया और हाथापाई दौरान गंगा कूद गया। मंडलीय अस्पताल में दोपहर 1.30 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि शव के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।