फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अब तोहे बंद करके डंडा से मारब..., भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा ने जल निगम के अधिकारी को फटकारा

Thu, 09 Apr 2026 11:07 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: नगर के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा ने जल निगम के अधिकारी को पानी न आने पर फटकार लगाई। विधायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पानी न आने पर संबंधित अभियंता को बंद कर डंडा से मारने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले में भाजपा के नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा का वीडियो वायरल हो रहा है इसमें उन्होंने पानी न आने पर संबंधित अभियंता को बंद कर डंडा से मारने की चेतावनी दी है। वे मंगलवार को गोबरहां में नमामि गंगे परियोजना के तहत हर घर नल योजना की ग्रामीणों की लगातार आ रही शिकायत के चलते निरीक्षण में गए थे।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के गलत सूचना देने पर विधायक भड़क गए। जिस स्थान पर गए थे, वहां पर नलों में पानी नहीं आ रहा था। ग्रामीणों की शिकायत मिल रही थी जबकि अधिकारियों ने कहा कि पानी आ रहा है। 

इस पर विधायक ने कहा कि ऐसे लापरवाह अधिकारियों को कमरे में बंद करके पिटाई करनी चाहिए। यदि 20 अप्रैल तक सभी नलों में पानी नहीं आता है तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए कराने का प्रयास करूंगा। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; संकट मोचन संगीत समारोह: किशन महाराज के पौत्र ने तबले पर बजाई 500 साल पुरानी शैली, गूंजी तालियों की गड़गड़ाहट
विज्ञापन


एडीएम नमामि गंगे विजेता से पेनाल्टी लगाने को कहा। विधायक ने कहा कि ग्रामीण पानी न आने से परेशान हैं और अधिकारी गलत जानकारी दे रहे हैं। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, संबंधित अधिकारीगण, उमेश तिवारी मंडल अध्यक्ष कोन, सतीश उपाध्याय सभासद रमाशंकर पासी अथर्व पाठक पिंटू बिंद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

विधायक बोले
अधिकारी लगातार झूठ बोल रहे थे। बार-बार जनता की शिकायत आ रही थी। इसलिए गुस्सा आ गया।
-रत्नाकर मिश्रा, विधायक, सदर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें