घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते पूजा की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अभिषेक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में छठ पर्व की तैयारियां और खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा है। मां के साथ पूजा करने निकले बेटे का इस तरह साथ छूट जाना पूरे गांव को झकझोर गया।
बैरिया क्षेत्राधिकारी आलोक गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।