फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कुत्ते को बचाने में हुआ दर्दनाक हादसा, बाइक सवार को बस ने कुचला; मौत

Thu, 28 Mar 2024 09:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Azamgarh News: देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रेतवां चंद्रभानपुर स्थित केक की दुकान पर काम करने वाले दो युवक मुरकी से केक की सप्लाई देकर वापस आ रहे थे। जैसे ही वह देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सोनरा पोखरा के पास पहुंचे उनकी मोटरसाइकिल कुत्ते से टकरा गई। जिससे बाइस से एक युवक सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन
Road Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर देवगांव कोतवाली क्षेत्र के तरफकाजी गांव के सोनरा पोखरा पर गुरुवार की शाम कुत्ते से टकराकर एक बाइक सवार सड़क पर गिर गया। इसी बीच, आजमगढ़ से वाराणसी जा रही बस ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रेतवां चंद्रभानपुर स्थित केक की दुकान पर काम करने वाले दो युवक मुरकी से केक की सप्लाई देकर वापस आ रहे थे। जैसे ही वह देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सोनरा पोखरा के पास पहुंचे उनकी मोटरसाइकिल कुत्ते से टकरा गई। जिससे बाइस से एक युवक सड़क पर गिर गया। इसी बीच, आजमगढ़ से वाराणसी की ओर जा रही बस ने उसे कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। मृतक जौनपुर जनपद के चंदवक थाना क्षेत्र के कोइलारी गांव का निवासी करण 27 बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें