फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में दर्दनाक हादसा: सेना की तैयारी कर रहे युवक को डंपर ने रौंदा, मौत; नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Tue, 07 Oct 2025 10:13 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। आर्मी की तैयारी के लिए खेल मैदान में जाते समय तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचल दिया। 
विज्ञापन
रोती- बिलखती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौबेपुर थाना क्षेत्र के बहादुर गांव के पास मंगलवार सुबह साढ़े 5 बजे अग्निवीर भर्ती की तैयारी करने वाले साइकिल सवार अनुराग यादव (18) की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। दो साथी आकाश यादव और अंकित यादव घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। आक्रोशित लोगों ने वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन




एसडीएम और एसीपी सारनाथ के समझाने पर पांच घंटे बाद सुबह 10 बजे जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। डंपर और चालक को पुलिस ने चिह्नित किया है। 
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के चंद्रावती रामपुर निवासी अंकित, अनुराग और आकाश तीनों दोस्त थे। तीनों अग्निवीर भर्ती की तैयारी के लिए सुबह दौड़ का अभ्यास करते थे। सुबह घर से सभी साइकिल से चौबेपुर के सुभाष इंटर कॉलेज खेल मैदान में जाते थे और अभ्यास करते थे। मंगलवार सुबह साढ़े 5 बजे बहादुर गांव के पास गाजीपुर की ओर से वाराणसी की तरफ जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार अनुराग, अंकित और आकाश को धक्का मार दिया। डंपर के नीचे कुचलने से अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों साथियों को आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

हादसे की सूचना जैसे ही ग्रामीणों और परिजनों को मिली उन्होंने वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। दोनों लेन बंद होने से कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। गांवों की सड़कों राजवारी धौरहरा मार्ग, कादीपुर बाबतपुर मार्ग, उगापुर धौरहरा मार्ग पर भी जाम की स्थिति बन गई।

घटनास्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सदर व एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना, चौबेपुर, सारनाथ, चोलापुर पुलिस ने परिजनों को काफी समझाया। उपजिलाधिकारी सदर व एसीपी सारनाथ ने परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख की आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने बताया कि जल्द ही चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। सुबह 10 बजे जाम खत्म हुआ। दो भाइयों में अनुराग बड़ा था। घटनास्थल पर ही अनुराग की मां बेसुध हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें