फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: दिवाली से पहले बुझ गया घर का चिराग, सूरत से लौटे बेटे ने की खुदकुशी, पत्नी बोली- वो ऐसा नहीं कर सकते

Sun, 23 Oct 2022 07:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के नथईपुर गांव निवासी हरिनाथ पटेल (38) फांसी लगाकर जान दे दी। वह सूरत में नौकरी करता था। दिवाली पर छुट्टी लेकर घर आया था। हरिनाथ की पत्नी ने खुदकुशी पर संदेह व्यक्त किया है।  
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के नथईपुर गांव में शनिवार रात युवक ने फंदे पर लटक जान दे दी। तीन दिन पूर्व ही वह त्योहार पर सूरत से घर लौटा था। पत्नी ने खुदकुशी पर संदेह व्यक्त करते हुए कहा कि वो ऐसे नहीं कर सकते। उसने पुलिस से जांच की मांग की। फूलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन


फूलपुर थाना अंतर्गत नथईपुर निवासी हरिनाथ पटेल (38) सूरत स्थित एक कंपनी में काम करता था। तीन दिन पूर्व ही वह घर आया था। पत्नी रीना पटेल घमहापुर (ठाकुरबीर) स्थित अपने मायके में रहती है। रात में खाना खाते के बाद हरिनाथ अपने कमरे में सोने चला गया।

मायके में रहने वाली पत्नी ने खुदकुशी पर उठाए सवाल
देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ तो वह खिड़की से झांके तो पंखे की कुंडी के सहारे हरिनाथ लटका हुआ था। घटना की सूचना पाकर मायके से पत्नी भी पहुंची। पत्नी का आरोप है कि पति का पैर जमीन से छू रहा था, ऐसे में वह खुदकुशी कैसे कर सकते हैं। इसकी जांच की जाए।
विज्ञापन

फूलपुर थाना प्रभारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। हरिनाथ की तीन बेटियां हैं। घटना के बाद से परिजन बेसुध रहे। वो रो-रोकर कहते रहे कि दिवाली से पहले ही घर का चिराग बुझ गया। 
विज्ञापन

झोलाछाप चिकित्सक को भेजा गया जेल  

चोलापुर क्षेत्र के चमरहा बाजार में अवैध रूप से क्लिनिक संचालित के आरोपी झोलाछाप चिकित्सक मनोज पटेल को जेल भेज दिया गया। शनिवार को उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरीशचंद्र मौर्य की मौजूदगी में चोलापुर पुलिस ने क्लिनिक पर छापा मारा था। उस समय दो मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा था।

डिप्टी सीएमओ की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चिकित्सक मनोज पटेल के खिलाफ विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज गिरफ्तार किया था। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरीशचंद्र मौर्य ने बताया कि अवैध रूप से संचालित होने वाले चिकित्सालयों के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें