फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Crime: ममेरे भाई के पास आए युवक ने फंदे से लटककर दी जान, वाराणसी घूमने के लिए आया था

Mon, 15 Apr 2024 11:12 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी घूमने आए चंदौली के युवक ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। युवक अपने ममेरे भाई के पास रुका था। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद परिजनों को सूचना दी।   
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में ममेरे भाई के पास आए चंदौली निवासी युवक ने सोमवार की भोर में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची लंका थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
112 नंबर के पुलिस रिस्पांस व्हीकल को सोमवार की सुबह 5:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि काशीपुरम कॉलोनी में एक युवक दरवाजा बंद करके फंदा लगा लिया है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक लंका शिवाकांत मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 

पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो युवक का शव फंदे से लटक रहा था। इसके शव को फंदे से नीचे उतारा गया। मौके पर मौजूद जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय अनूप यादव ने बताया कि मृतक का नाम गोलू यादव (25) है। वह चंदौली के बलुआ थाना के मटियार गांव का रहने वाला है। 
विज्ञापन


गोलू अविवाहित और दो भाइयों में छोटा था। वह सूरत रहकर काम करता था। गत चार दिनों से वह वाराणसी घूमने आया था और अपने ममेरे भाई अनूप यादव के पास ठहरा हुआ था। 
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
प्रभारी निरीक्षक लंका ने बताया कि युवक के आत्मघाती कदम की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। परिजन घर से वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें