परिजनों ने बताया कि वह मुंबई में रहता था। पिता के निधन के बाद दो-तीन वर्षों से घर पर रहकर खेती कर रहा था। देर शाम भी किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में शनिवार की रात पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि मनोज कुशवाहा (28) और उसकी पत्नी के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी और झगड़ा होता रहता था। इससे तंग आकर मनोज ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से मृतक की मां उषा देवी और छोटे भाई रोहित के रोने-बिलखने से चीख-पुकार मची रही। परिजनों ने बताया कि वह मुंबई में रहता था। पिता के निधन के बाद दो-तीन वर्षों से घर पर रहकर खेती कर रहा था।
देर शाम भी किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। सुबह जब मृतक का छोटा भाई रोहित कमरे के अंदर गया तो भाई का शव देखकर चीखने लगा। आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि मृतक की मां उषा देवी ने तहरीर दी है कि अज्ञात कारणों से मनोज ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।