फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में हादसा: ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर चल रहा था छात्र, ट्रेन की चपेट में आने से गई जान

Sun, 18 Feb 2024 04:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र के रसूलहा गांव का युवक यूपी पुलिस भर्ती के तहत परीक्षा देने के लिए इंदौर से घर आया था। वह रेलवे ट्रैक पर ईयरफोन से गाना सुनते हुए जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कपसेठी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी सिग्नल के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से स्नातक के एक छात्र की मौत हो गई। वह मोबाइल में ईयर फोन लगाकर गाना सुनते हुए रेल की पटरी के बीचोबीच चल रहा था। आशंका जताई गई है कि ईयर फोन के कारण छात्र को ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी होगी। स्थानीय लोगों से छात्र की मौत की सूचना पाकर कपसेठी थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, युवक की मौत के बाद मालगाड़ी खड़ी हो गई। इसके चलते प्रतापगढ़-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन को आधे घंटे आउटर सिग्नल के पास रुकना पड़ा और यात्री परेशान हुए।

विज्ञापन


यह है मामला
कपसेठी थाना क्षेत्र के रसूलहा गांव निवासी पप्पू पटेल इंदौर में रहते हैं। उनका इकलौता बेटा अंकित पटेल (24) वाराणसी स्थित एक कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती की परीक्षा देने के लिए अंकित शनिवार की सुबह इंदौर से आया था। 

बस से वह कपसेठी बाजार में उतरा और रेलवे ट्रैक के बीचोंबीच पैदल ही अपने घर जा रहा था। उसी दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। अंकित की मौत की सूचना पाकर उसकी मां समदेई देवी की हालत बेसुध जैसी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन बड़ी ही मुश्किल से समदेई देवी को संभाले हुए थे। उधर, अंकित की मौत की सूचना पाकर उसके पिता भी इंदौर से घर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें