घटना वाराणसी के दानगंज चोलापुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की है। युवक रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था। सुबह देर तक उसके कमरे से न निकलने पर घरवाले पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए।
वाराणसी के दानगंज चोलापुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। कमरे में सो रहे युवक को जगाने पहुंचे घरवालों ने उसे फंदे से लटकता देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी चोलापुर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
यह है मामला
बताया जाता है कि गांव निवासी अलिवास का बड़ा पुत्र रोशन अली उर्फ सनी (24) रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। सुबह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोगों ने पहले दरवाजा खोलने का प्रयास किया। जब दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से देखा तो वह पंखे से लटक रहा था। यह देख घरवालों के होश उड़ गए। परिवार में चीख- पुकार मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
इसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी चोलापुर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घरवालों से पूछताछ के साथ ही शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी जानकारी एकत्रित की।