Varanasi News: वाराणसी के बड़ागांव और चोलापुर थाना क्षेत्र में हुई घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है।
वाराणसी के लक्षिरामपुर गांव के पास दो बाइक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। रोहनिया थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फूलपुर थाना क्षेत्र के निंदेवां (ताड़ी) निवासी अजय शर्मा (19) घर से बुधवार शाम अनेई बाजार सामान लेने गया था।
विज्ञापन
लौटते समय लक्षिरामपुर गांव के पास पेट्रोल टंकी के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने अजय की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक चालक मौके से भाग निकला।
सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत
चौबेपुर के बनकट के पास वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। बुजुर्ग की शिनाख्त बनकट, चौबेपुर गांव निवासी बोडर सोनकर (65) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, बोडर सोनकर अपनी बेटी के साथ गुरुवार देर रात किसी काम से चौबेपुर बाजार आया था।
विज्ञापन
वापस जाने के दौरान हाईवे के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चौबेपुर थाने की पुलिस ने बोडर का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।