फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी ने बनाया फुलप्रूफ प्लान, लोकसभा चुनाव में भी करेंगे सपा-बसपा का सफाया

Mon, 10 Apr 2017 10:44 AM IST
amarujala.com, presented by शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर है। इसके लिए सीएम और भाजपा ने अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीटों के लिहाज से बेहद अहम पूर्वांचल में जीत के लिए सीएम योगी ने अब फुलप्रूफ प्लान बनाया है। इकोनोमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि लोकसभा चुनाव में भी भगवा लहर बनाए रखने के लिए विकास को जमीनी स्तर पर जनता को दिखाना होगा।

इसी के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के विकास के लिए कमर कस ली है। ताकि चुनाव के दौरान वाराणसी को विकास के मॉडल के रूप में पेश किया जा सके।
विज्ञापन


बता दें कि वाराणसी के विकास के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है लेकिन पिछली अखिलेश सरकार के साथ समन्वय के अभाव के कारण विकास कार्य में काफी बाधा आ रही है।

योगी का वाराणसी के विकास का अभियान काफी महत्वपूर्ण है। योगी सरकार को इस बात का पूरा अहसास है कि अगर वाराणसी का विकास नहीं हुआ तो पूर्वांचल के जिलों में सपा और बसपा फिर से मजबूत हो सकती हैं।
विज्ञापन

बनारस को सूबे का मॉडल शहर बनाएगी योगी सरकार

योगी आदित्यनाथ अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
इसीलिए सीएम योगी ने अधिकारियों को जमीनी स्तर पर बदलाव के लिए तीन माह का समय दिया है। सूत्रों के मुताबिक योगी सरकार की योजना यह है कि वाराणसी को नागरिकों के लिए रहने लायक मॉडल शहर बनाया जाए।

यह विकास कार्य शहर के सांस्कृतिक मूल्यों को प्रभावित करेगा लेकिन पूरा जोर इको फ्रेंडली विकास पर होगा। उन्होंने बताया कि संकरी गलियों और शहर की भीड़भाड़ को देखते हुए सरकार जीरो होर्डिंग नीति अपना सकती है।

हालांकि वाराणसी के सड़कों से अतिक्रमण को हटाना बड़ी चुनौती होगा। इसी वजह से काशी विश्वनाथ मंदिर को जाने वाले रास्ते को चौड़ा करना बेहद मुश्किल होगा। वाराणसी से सटे आठ जिलों को जोड़ने वाली सड़क को चौड़ा करने के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे।

योगी सरकार मई 2017 तक वाराणसी में रिंग रोड को पूरा करना चाहती है। इन्ही योजनाओं की प्रगति‌ का जायजा लेने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ मई में वाराणसी का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें