फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार की पहल: काशी की पंचक्रोशी परिक्रमा को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान, 70 किमी मार्ग का होगा संपूर्ण विकास

Sun, 05 Dec 2021 11:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रदेश सरकार ने काशी की पंचक्रोशी यात्रा को आसान करने के लिए धार्मिक मार्ग के संपूर्ण विकास की योजना बनाई है। करीब 70 किलोमीटर की पंचक्रोशी यात्रा श्रद्धालु नंगे पांव करते हैं।
विज्ञापन
पंचक्रोशी यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार बनारस की पंचक्रोशी परिक्रमा को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने की तैयारी में है। योगी सरकार 55.93 करोड़ की लागत से 70 किमी के मार्ग पर पड़ने वाले 108 मुख्य मंदिरों, 44 धर्मशालाओं और कुंडों का जीर्णोद्धार कराएगी। तीन चरणों में जिले के मंदिरों, कुंडों और यात्री विश्रामालयों का सुंदरीकरण कराया जाएगा।

विज्ञापन


पहले चरण पर 9.92 करोड़, दूसरे चरण में 23.86 करोड़ और तीसरे चरण में 22.15 करोड़ से धार्मिक स्थलों व रिवर फ्रंट के जीर्णोद्धार और विकास पर खर्च होगा।  काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि करीब 70 किलोमीटर की पंचक्रोशी यात्रा में श्रद्धालु नंगे पांव रहते हैं।

श्रद्धालु साल भर कर सकेंगे धार्मिक यात्रा
प्रदेश सरकार ने पंचक्रोशी यात्रा को आसान करने के लिए धार्मिक मार्ग के संपूर्ण विकास की योजना बनाई है। इससे लोग साल भर इस धार्मिक यात्रा को कर सकेंगे और इससे लोगों को इसके महत्व का पता चल सकेगा। वाराणसी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने बताया कि यात्रा पड़ावों में ऐतिहासिक महत्व के सभी कुंडों को सजाया संवारा जाएगा।
विज्ञापन

पढ़ेंः सीएम योगी बोले: काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण का संदेश पूरी दुनिया में पहुंचाएं, एक माह तक रहे उत्सव जैसा माहौल

खुले स्थान या कथा स्थल में उद्यानों को लैंडस्केपिंग के माध्यम से खूबसूरत बनाया जाएगा। पड़ावों या मंदिरों के आसपास अस्थायी आश्रयों या बैठने की सुविधाओं का विकास होगा, जिससे श्रद्धालुओं को आरामदायक जगह मिलेगी। वीडीए  उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने कहा कि योजना के लिए शासन को डीपीआर भेजा जा चुका है। तीन चरणों में योजना पूरी होगी। अनुमति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन

साइनेज पर होगी मार्ग स्थल की पूरी जानकारी

पंचक्रोशी यात्रा में सीएम योगी - फोटो : फाइल
अधिकारियों के मुताबिक पंचक्रोशी तीर्थ मार्ग के प्रमुख पड़ावों पर साइनेज लगाने की योजना है। इस पर धार्मिक स्थलों और पड़ाव संबंधित जानकारी लिखी होगी। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप पर पंचक्रोशी मार्ग की जानकारी उपलब्ध होगी। राज्य पुरातत्व विभाग उच्च स्थापत्य और पुरातात्विक मूल्य वाले मंदिरों के संरक्षण की पहल होगी। 
पढ़ेंः स्वर्वेद मंदिर का वार्षिकोत्सव: देश-विदेश के लाखों अनुयायी के साथ शामिल होंगे पीएम मोदी, सीएम ने देखी व्यवस्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें