फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘संकल्प से सिद्धि’ के मुख्य अतिथि होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

Sat, 26 Aug 2017 12:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए भाजपा ने मुहिम छेड़ी है- ‘संकल्प से सिद्धि’। रविवार को इसका आयोजन हरहुआ बलॉक मुख्यालय पर किया जाएगा और सीएम योगी आदित्यनाथ आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री रत्नाकर और राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने यहां स्वच्छता अभियान चलाया और पौधरोपण किया।

इस कार्यक्रम में भ्रष्टाचार न करने और न सहने का संकल्प दिलाया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों में भ्रष्टाचार के अलावा स्वच्छता, पौधरोपण आदि के बारे में जागरूकता पैदा करना है ताकि लोग समाज को बेहतर बनाने की दिशा में प्रेरित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भदोही के सांसद वीरेंद्र सिंह ‘मस्त’ होंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें