फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपति विवाद में बेटे-बहू ने की थी मां की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चौबेपुर थाना अंतर्गत मुरीदपुर की फुलेसरा देवी की हत्या उसके छोटे बेटे गंगा प्रसाद और बहू हीरामनी देवी ने संपत्ति विवाद में गला दबाकर की थी। दरअसल, गंगा की शराब पीने की लत से आजिज आकर फुलेसरा ने अपनी पूरी संपत्ति बड़े बेटे जमुना के नाम वसीयत कर दी थी। इसी से नाराज और कर्ज के बोझ तले दबे गंगा को जब कुछ न सूझा तो उसने पत्नी के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी। यह खुलासा करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को गंगा और हीरामनी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसएसपी आरके भारद्वाज ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकारों को बताया कि बीते चार मार्च की रात चौबेपुर थाने पर मुरीदपुर की फुलेसरा देवी की मौत की सूचना गंगा द्वारा दी गई थी। मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ तो पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पता लगा कि फुलेसरा को गला दबाकर मारा गया था। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। थानाध्यक्ष चौबेपुर अवनीश कुमार राय ने जांच के दौरान पाया कि गंगा अपने हिस्से का खेत बेचने के लिए मां से अकसर विवाद करता था। फुलेसरा देवी की मौत होते ही गंगा ने अपने हिस्से की 10 बिस्वा जमीन तीन लाख रुपये में सट्टा कर दी तो उस पर शक गहराया। इसी आधार पर थानाध्यक्ष चौबेपुर ने पूछताछ शुरू की तो गंगा ने बताया कि पत्नी के इलाज के लिए उसने काफी कर्ज लिया था। जिन्होंने कर्ज दिया था तो वापस करने का दबाव बना रहे थे। जबकि, मां न हिस्सा दे रही थी और न जमीन बेचने दे रही थी। इसीलिए चार मार्च की रात 10 बजे के लगभग पत्नी हीरामनी के साथ मां का गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें