अब दोनों जगहों की कोतवाली पुलिस एक बड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुटी हुई है। इसके लिए मुख्तार गैंग को सहयोग करने वालों को चिह्नित करने के साथ सूची तैयार की जा रही है। इस संबंध में कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि चिह्नित करने का कार्य लगातार जारी है। सहयोगियों की कुंडली खंगालने के लिए सूची तैयार की जा रही है।