फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारियों से बचाव के लिए योग को अपनाना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के वैदिक विज्ञान केंद्र की ओर से आयोजित पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। इसमें योग के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महर्षि वैदिक विश्वविद्यालय नीदरलैंड के निदेशक डॉ. राजा लुईस ने कहा कि योग को अपनाकर बीमारियों से बचा जा सकता है। ऐसे में सभी को इसको अपने जीवन में स्वीकारने की जरूरत है। बीएचयू संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के पूर्व प्रमुख प्रो. कृष्णकांत शर्मा ने कहा कि पतंजलि योग दर्शन के पहले सूत्र में अनुशासन शब्द आया है जो शास्त्र शब्द का पर्यायवाची है। इस दौरान प्रो. सच्चिदानंद मिश्र, कृष्णकांत, प्रो. कमलेश झा, प्रो. उपेंद्र कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें