बीएचयू में पहली बार कॉलेजों को भी पीएचडी छात्र मिलेंगे। सभी चार कॉलेजों में 100 से ज्यादा सीटों पर पीएचडी के लिए प्रवेश दिया जाएगा। एकेडमिक काउंसिल ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगाया।
प्रमोशन में गड़बड़ी पर 400 से ज्यादा याचिकाएं दाखिल
- बीएचयू में प्रमोशन में गड़बड़ी का आरोप लगाकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में 400 से ज्यादा याचिकाएं दाखिल की गईं।
- बीएचयू में एग्जीक्यूटिव काउंसिल गठित न होने और नियुक्तियों को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में कुलपति के खिलाफ याचिका दायर की गई।
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बीएचयू में भाषण देते हुए कहा कि बाबा विश्वनाथ का प्रसादम देखकर तिरुपति तिरुमाला प्रसादम प्रकरण की याद आ गई। रात में प्रसाद सामने था तो तुरंत वो बात मेरे मन में खटकी। बाबा विश्वनाथ के प्रसादम में कितना क्या है, मैं उस पर जाना नहीं चाहता, लेकिन ये देश के हर मंदिर की कहानी हो सकती है। हर तीर्थ स्थल में ऐसी घटिया मिलावट हो सकती है। ये जो मिलावट है, इसे हिंदू शास्त्रों में बहुत बड़ा पाप कहा गया है। ये विचारणीय विषय है।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के लिए 2024 में कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिली तो कुछ का इंतजार करना पड़ा। एक ओर जहां नैक मूल्यांकन में सी ग्रेड से विश्वविद्यालय को बी डबल प्लस का ग्रेड मिला वहीं ए ग्रेड का सपना पूरा नहीं हो सका। विश्वविद्यालय को 2018 में नैक मूल्यांकन में सी ग्रेड मिला था। इसके बाद से 2023 में मूल्यांकन होना था लेकिन 2024 अक्तूबर में तीन दिन तक दौरे के बाद विश्वविद्यालय को बी डबल प्लस का ग्रेड मिला। हालांकि कुलपति ने ग्रेड सुधार के लिए नैक में आवेदन भी किया है।
इधर पहली बार 19 दिसंबर को विश्वविद्यालय से संबद्ध तीन कालेजों (महारानी गुलाब कुंवरि महिला पीजी कॉलेज पिंडरा, महाराजा बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर, महारानी बनारस महिला पीजी कॉलेज रामनगर) का दीक्षांत समारोह पहली बार मनाया गया। इसमें कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने छात्राओं को पदक, उपाधि का वितरण किया। इसके अलावा यूपी कॉलेज के आटोनामस होने पर अहम फैसला भी हुआ।