सिविल जज फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट सीनियर डिवीजन महेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में मंगलवार को मुख्तार अहमद अंसारी की तरफ से दाखिल वाद में पक्षकार बनने के लिए श्रृंगार गौरी वाद की वादिनी राखी सिंह ने आवेदन दिया है।
राखी सिंह के अधिवक्ता शिवम गौड़ के मुताबिक मुख़्तार अहमद के वाद में कब्र बताते हुए जो चादर चढ़ाने की मांग की गई है वह काशी विश्वनाथ मंदिर का अवशेष है और वह सम्पत्ति काशी विश्वनाथ मंदिर की है ऐसे में इस मामले में राखी सिंह को पक्षकर बनाकर उनका पक्ष सुनने के बाद ही उसका निस्तारण किया जाय, अदालत इस आवेदन पर पहले से नियत तिथि 28 फ़रवरी को सुनवाई करेगी। इस मामले में श्रृंगार गारी वाद की 4 अन्य वादिनियो ने पक्षकर बनने का आवेदन पहले दिया था जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है और कुछ की अर्जी ख़ारिज कर दी थी।