स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए वाराणसी में बुद्धि-शुद्धि का यज्ञ किया गया। विश्व वैदिक सनातन संघ द्वारा ये बुद्धि-शुद्धि का यज्ञ किया गया। बता दें कि पिछले दिनों स्वामी प्रसाद मौर्य ने केदारनाथ व बद्रीनाथ मंदिर का एएसआई सर्वे कराने की बात कही थी। जिसपर लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।
विश्व वैदिक सनातन संघ के लोग हाथ में स्वामी प्रसाद मौर्य की फोटो लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। इसके अलावा ज्ञानवापी मामले कल आने वाले फैसले को लेकर लोगों ने जलाभिषेक भी किया। सर्वे को लेकर कल इलाहाबाद हाई कोर्ट फैसला सुनाएगा।