फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Y20 Summit: काशी में वाई20 समिट के लिए पहुंचे डेलीगेट्स, जी20 देशों के 600 से अधिक युवा लेंगे हिस्सा

Thu, 17 Aug 2023 10:11 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सम्मेलन में आए युवाओं को आईआईटी बीएचयू, काशी विश्वनाथ धाम और सारनाथ का भ्रमण कराया जाएगा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निदेशक पंकज कुमार ने बताया कि 17 अगस्त को प्रतिभागियों को आईआईटी बीएचयू में बना सुपर कंप्यूटिंग सेंटर और इंजीनियरिंग हब दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
काशी में युवा सम्मेलन के लिए पहुंचे डेलीगेट्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी20 की तरह ही काशी में चार दिवसीय (17-20 अगस्त) वाई20 (युवा सम्मेलन) की शुरूआत आज से होने जा रही है। जिसके लिए डेलीगेट्स पहुंचने लगे हैं। इसका उद्घाटन शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे। इसके माध्यम से युवाओं को नवाचार और कौशल विकास से जुड़ने का मौका मिलेगा। सम्मेलन रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होगा। यह जानकारी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निदेशक पंकज कुमार और जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने दी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Gyanvapi ASI Survey Live: ज्ञानवापी सर्वे के लिए पहुंची एएसआई की टीम, सुरक्षा चाक चौबंद
निदेशक ने पंकज कुमार ने बताया कि वाई20 भी जी20 के आधिकारिक सहभागिता समूहों में से एक है। इसमें जी20 देशों के 600 से अधिक युवा हिस्सा लेंगे। लोकतंत्र और शासन में युवाओं की भूमिका विषय पर विमर्श होगा। जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन दुनिया भर से आए प्रतिभागियों को सहयोग और नेटवर्किंग के अवसर प्रदान करेगा। युवाओं के लिए विकास का नया मार्ग प्रशस्त होगा। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की तरफ से कराए जा रहे सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आईआईटी विज्ञान कंप्यूटर सेंटर पहुंचे y20 के डेलिगेट्स - फोटो : अमर उजाला

आईआईटी बीएचयू, काशी विश्वनाथ धाम व सारनाथ भी जाएंगे युवा

सम्मेलन में आए युवाओं को आईआईटी बीएचयू, काशी विश्वनाथ धाम और सारनाथ का भ्रमण कराया जाएगा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निदेशक पंकज कुमार ने बताया कि 17 अगस्त को प्रतिभागियों को आईआईटी बीएचयू में बना सुपर कंप्यूटिंग सेंटर और इंजीनियरिंग हब दिखाया जाएगा। आईआईटी बीएचयू की तरफ से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। शाम चार बजे से प्रतिभागियों को सारनाथ भ्रमण कराया जाएगा। यहीं पर प्रतिभागी लाइट एंड साउंड शो देखेंगे।

पांच बिंदुओं पर होगा मंथन

- कार्य का भविष्य : उद्योग 4.0, नवाचार और 21वीं सदी के कौशल विकास।

- शांति निर्माण और सुलह, युद्ध रहित युग की शुरुआत।

- जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम न्यूनीकरण: स्थिरता को जीवन का एक तरीका बनाना।

- साझा भविष्य: लोकतंत्र और शासन में युवा।

- स्वास्थ्य, भलाई और खेल: युवाओं के लिए एजेंडा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें