ज्ञानवापी मामले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के मामले में अब चार सितंबर को सुनवाई होगी। यह मामला की एडीजे नवम की अदालत में विचाराधीन है। बुधवार को मामले की सुनवाई हुई है। निगरानी याचिका दाखिल करने वाले रामेश्वर निवासी अधिवक्ता हरिशंकर पांडेय का आरोप है कि सपा व एआईएमआईएम नेता के बयान से हिंदू समाज की आस्था को गहरा ठेस पहुंचा है। इस मामले में मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की अनुमति दी जानी चाहिए। वहीं, विपक्षी पक्षकार अधिवक्ता के जरिये कोर्ट में हाजिर हुए। अदालत ने सभी को आपत्ति दाखिल करने के लिए समय दिया है। संवाद
जिला जज की अदालत ने तलब की पत्रावली
जिला जज की अदालत ने ज्ञानवापी में पूजा-पाठ के लिए दाखिल वाद की सुनवाई शृंगार गौरी मूल वाद के साथ किए जाने के आवेदन पर सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत से पत्रावली तलब की है। इस पर 22 अगस्त को सुनवाई होनी है। यह वाद साध्वी पूर्णांबा और साध्वी शारदांबा की तरफ से दाखिल किया गया है।
आज होगी सुनवाई
ज्ञानवापी के मां शृंगार गौरी मूल वाद मामले में धार्मिक चिह्नों और अवशेषों को सुरक्षित, संरक्षित करने के लिए वादिनी राखी सिंह की तरफ से दाखिल आवेदन पर बृहस्पतिवार को जिला जज की अदालत में सुनवाई होगी।
पक्षकार बनने की अर्जी पर अब 19 अगस्त को सुनवाई