फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: सीनियर नेशनल कुश्ती में बदले नियम, पैरों के इस्तेमाल पर दो फाउल में भी अयोग्य नहीं होंगे खिलाड़ी

Sun, 29 Nov 2026 02:01 PM IST
Pragati Chand नीलांबुज तिवारी, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।

सार

सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में पहली बार खिलाड़ियों पर नए नियम लागू होंगे। इसके अनुसार पैरों के इस्तेमाल पर दो फाउल में भी कुश्ती खिलाड़ी अयोग्य नहीं घोषित होंगे।   
विज्ञापन
तुलसी घाट पर कुश्ती का अभ्यास करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में 21 से 23 दिसंबर तक होने वाली सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में नए नियम लागू होंगे। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने बताया कि ग्रीको रोमन कुश्ती के नियमों में बदलाव किया गया है। अब पैरों के इस्तेमाल पर दो फाउल में खिलाड़ियों को अयोग्य घोषित नहीं किया जाएगा। इससे पहले दो फाउल पर ही खिलाड़ी को बाहर कर दिए जाते थे। अब अन्य वर्गों की तरह ही तीन चेतावनी के बाद ही खिलाड़ियों को अयोग्य घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन


अध्यक्ष ने बताया कि खेल का रोमांच बढ़ाने के लिए समय-समय पर नियमों में बदलाव किया जाता है। इसी क्रम में ग्रीको रोमन में बदलाव किए गए हैं। पहली बार यूपी के वाराणसी में सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप कराई जा रही है। यहां नए नियमों से कुश्ती कराई जाएगी। 

Trending Videos

घायल खिलाड़ी को चार मिनट का मेडिकल
घायल खिलाड़ियों को फिजियो और चिकित्सक की मदद के लिए चार मिनट का समय दिया जाएगा। इस अवधि में खिलाड़ी को खेलने के लिए खुद को तैयार होने की पुष्टि करनी होगी। चार मिनट के अंदर खिलाड़ी ने खुद को फिट घोषित नहीं किया और आगे खेलने की रजामंदी नहीं दी तो दूसरे खिलाड़ी को विजेता घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन महिला और ग्रीको रोमन होंगे
प्रतियोगिता के पहले दिन महिला और ग्रीको रोमन मुकाबले होंगे। 21 दिसंबर को महिला कुश्ती के 50, 53, 55, 57, 59, 62, 68, 72 और 76 किग्रा भार वर्गों के मुकाबले होंगे। इसी दिन ग्रीको रोमन के 55 और 60 किग्रा भार वर्ग में भी मुकाबले खेले जाएंगे। शाम साढ़े तीन बजे उद्घाटन समारोह होगा। 22 दिसंबर को पुरुष फ्रीस्टाइल के सभी 10 भार वर्गों में मुकाबले होंगे। अंतिम दिन 23 दिसंबर को ग्रीको रोमन के आठ अन्य भार वर्गों में खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। तीनों दिन सुबह वजन और मेडिकल होगा।

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने बदले नियम
  • 2025 सीनियर यूरोपीय चैंपियनशिप में 1-1 टाई होने पर पहला अंक बनाने वाले को विजेता का नियम बनाया।
  • 2026 में खेल को गति देने के लिए पैरों के दो बार इस्तेमाल को मान्यता दी है। इसके बाद करने पर अयोग्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें