फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी बनेगी कुश्ती का अखाड़ा: ओलंपिक की दावेदारी मजबूत करने के लिए दांव लगाएंगे खिलाड़ी, 1188 पहलवान जुटेंगे

Wed, 18 Nov 2026 04:22 PM IST
Pragati Chand नीलांबुज तिवारी, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।

सार

ओलंपिक की दावेदारी मजबूत करने के लिए वाराणसी में कुश्ती के खिलाड़ी दांव लगाएंगे। इसके लिए 21 से 23 दिसंबर 2026 तक बीएचयू में मुकाबले होंगे। 
विज्ञापन
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपिक में दावेदारी मजबूत करने के लिए कुश्ती के लड़ाके काशी की धरती पर जोर आजमाइश करेंगे। पहला चार स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी ओलंपिक के लिए क्वालिफाइंग राउंड में खेल सकेंगे। इसके लिए भारतीय कुश्ती संघ ने सीनियर नेशनल कुश्ती की मेजबानी वाराणसी को सौंपी है। इसके मुकाबले 21 से 23 दिसंबर 2026 तक बीएचयू में होंगे। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के डॉ. विभूति नारायण इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ी एक दूसरे से भिड़ेंगे। चार मैट पर दम दिखाएंगे। 
विज्ञापन


काशी को सीनियर नेशनल फेडरेशन कप कुश्ती के बाद सीनियर नेशनल कुश्ती की मेजबानी मिली है। फेडरेशन कप के मुकाबले 24 से 26 अप्रैल 2024 के बीच हुए थे। सीनियर नेशनल कुश्ती में 33 राज्यों के 1188 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। एक राज्य से 30 महिला-पुरुष खिलाड़ी और छह मैच ऑफिशियल आएंगे। 

फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन में 10-10 भार वर्ग और महिला फ्रीस्टाइल महिला वर्ग की कुश्ती 10 भारवर्ग में खेली जाएगी। कुल 30 भार वर्ग के मुकाबले होंगे। 20 दिसंबर को टीमें काशी आ जाएंगी। एक कुश्ती तीन-तीन मिनट के दो हाफ और 30 सेकंड के ब्रेक कुल छह मिनट की होगी। इंजरी होने पर चार मिनट का मेडिकल टाइम मिलेगा। 
विज्ञापन
Trending Videos

नेशनल डोपिंग एजेंसी करेगी निगरानी 
कुश्ती के मुकाबले नेशनल डोपिंग एजेंसी की निगरानी में होंगे। खिलाड़ियों के सैंपल कलेक्ट किए जाएंगे। एशियाई, विश्व कुश्ती और ओलंपिक खेल चुके खिलाड़ी अर्हता प्राप्त करने के लिए खेलेंगे। हर राज्य और देश के बड़े कुश्ती के सितारे छह मिनट की कुश्ती में अपना दमखम दिखाएंगे। 

विनेश फोगाट को हराने वाली मीनाक्षी गोयत भी खेलेगी 
इस मुकाबले में विनेश फोगाट को हराकर सनसनी बनीं मीनाक्षी गोयत भी खेलेंगी। अमन शहरावत, अंतिम पंघाल भी दम दिखाएंगे। सुजीत कलकल, सुनील, नीतेश, मनीषा भानवाल, विश्व कुश्ती में कांस्य जीतने वाली यूपी की नीलम कुश्ती में दांव आजमाएंगी।  

दिल्ली और लखनऊ में लगेगा राष्ट्रीय शिविर
प्रतियोगिता में प्रथम चार स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय कुश्ती शिविर में हिस्सा लेंगे। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू के मुताबिक राष्ट्रीय शिविर दिल्ली और लखनऊ में लगेगा। महिला वर्ग की खिलाड़ी लखनऊ साई सेंटर और पुरुष वर्ग का शिविर दिल्ली में लगना है। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच से प्रशिक्षण मिलेगा। अगले साल से ओलंपिक के क्वालिफाइंग राउंड शुरू होंगे।
विज्ञापन

क्या बोले भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष

तीन दिवसीय सीनियर नेशनल कुश्ती के मुकाबले काशी हिंदू विश्विविद्यालय में होंगे। पहला चार स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। ओलंपिक के क्वालिफाइंग राउंड भी खेल सकेंगे। -संजय सिंह बबलू अध्यक्ष भारतीय कुश्ती संघ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें