फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi: मस्जिद में लोहे की रैक लेकर जा रहे थे नमाजी, बातचीत के बाद प्रशासन ने दी ये अनुमति

Fri, 01 Mar 2024 06:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Gyanvapi: कोर्ट के आदेश पर ज्ञानवापी के तलगृह में पूजन जब से शुरु हुआ है, तब से यहां मस्जिद में नमाजियों की संख्या हर शुक्रवार को बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को नमाजी जब लोहे की रैक लेकर अंदर पहुंचे प्रशासन सकते में आ गया। नमाजियों से पुलिसकर्मियों ने बातचीत की।
विज्ञापन
गेट नंबर चार के पास रखी लोहे की रैक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी परिसर में शुक्रवार को तब हो-हल्ला की स्थिति बन गई जब नमाज पढ़ने आए लोग लोहे की रैक लेकर अंदर जाने लगे। इस पर प्रशासन ने उन्हें रोक दिया और परमिशन मांगने लगे। इसको लेकर मुस्लिम पक्ष और पुलिस के बीच लगभग आधे घंटे तक बातचीत हुई। मुफ्ती अब्दुल बातिन नोमानी भी रैक अंदर ले जाने की बात पर अड़े रहे।
विज्ञापन


बता दें, कोर्ट के आदेश पर ज्ञानवापी के तलगृह में पूजन जब से शुरु हुआ है, तब से यहां मस्जिद में नमाजियों की संख्या हर शुक्रवार को बढ़ती जा रही है। आज भी लगभग एक हजार की संख्या में नमाजी पहुंचे थे। दूसरी तरफ, प्रशासन भी मौके पर मुस्तैद था। इस दौरान नमाजी लोहे की कई आलमारी (जूता स्टैंड) लेकर पहुंच गए। पुलिस ने जूता स्टैंड को अंदर ले जाने से मना कर दिया।

मुफ्ती अब्दुल बातिन नोमानी से बातचीत की गई तो उन्होंने इस पर अपनी नाराजगी जताई। मामला आला अधिकारियों के पास पहुंचा तो एसीपी की अनुमति पर छह रैक को नमाजी अंदर ले गए। अन्य रैक को फिलहाल ज्ञानवापी परिसर के नीचे रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें