फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवसंघ में पूजी जाएंगी सबसे बड़ी मां काली, छह दिन तक रहेगी कार्यक्रमों की धूम

Sat, 14 Oct 2017 03:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
काली मां की प्रत‌िमा को बनाता कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी में कालरात्रि में महानिशा पूजा के लिए सबसे बड़ी मां काली की नयनाभिराम प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में कलाकार जुटे हैं। मां काली की प्रतिमाओं की प्रतिष्ठापना कार्तिक चतुर्दशी की रात को होगी।
विज्ञापन


देवनाथपुरा में नवसंघ के पंडाल में सबसे बड़ी 24 फीट की प्रतिमा विराजेगी। नवसंघ के पंडाल में सबसे बड़ी काली प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा 18 अक्तूबर की रात पं. देवाशीष मुखर्जी कराएंगे। अमावस अर्थात 19 अक्तूबर की रात तांत्रिक विधि से महानिशा पूजा होगी।

20 को भंडारा और 21 अक्तूबर को धुनुचि, ढाक नृत्य प्रतियोगिता होगी। 22 अक्तूबर की शाम 301 महिलाओं को वस्त्र वितरित किया जाएगा और 23 को शाम पांच बजे विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन


नवसंघ के अध्यक्ष असित दास ने बताया कि इस बार गोल्डेन जुबली वर्ष मनाया जा रहा है। संकरी गलियों से प्रतिमा को निकालने के लिए चबूतरों को हटाया जाना जरूरी है। विसर्जन मार्ग पर गलियों की मरम्मत, सड़क का पैचवर्क न होने से पूजा समिति के पदाधिकारी परेशान हैं। 
विज्ञापन

1968 में शुरू हुई थी नवसंघ की काली पूजा

काली मां
शोभायात्रा देवनाथपुरा कला, देवनाथपुरा खुर्द, पांडेय हवेली, मदनपुरा, जंगमबाड़ी, गोदौलिया, बांस फाटक, चौक, बुलानाला, मैदागिन होते हुए कंपनी बाग जाएगी।
इसके अलावा सोनारपुरा में वाणी संघ, भेलूपुरा में शारदोत्सव संघ और गिरजाघर के पास भी मां काली की प्रतिमाओं की प्रतिष्ठापना पंडालों में की जाएगी।

देवनाथपुरा में नवसंघ की काली पूजा1968 में पूजा आरंभ हुई थी। 13 नवंबर 1991 में प्रतिमा विसर्जन के दौरान आतिशबाजी हो रही थी। क्लब के अध्यक्ष असित दास बताते हैं कि आतिशबाजी के दौरान कुछ लोग हस्तक्षेप कर रहे थे।
उसी समय विवाद शुरू हो गया और फिर बवाल इतना बढ़ गया ‌ज‌िसके कारण 28 लोगों की मौत हो गई थी।  यह शहर की सबसे संवेदनशील प्रतिमाओं में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें