फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Mental Health Day : मानसिक अस्पताल की स्वस्थ पहल, यहां लाइब्रेरी में मरीज पढ़ सकेंगे गीता और रामायण

Thu, 10 Oct 2024 06:07 AM IST
प्रगति चंद रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।

सार

World Mental Health Day: वाराणसी के मानसिक अस्पताल के मरीज अब लाइब्रेरी में रामायण और गीता पढ़ सकेंगे। मानसिक स्वास्थ्य के लिए ऐसी पहल करने वाला यह यूपी का पहला अस्पताल होगा। 
विज्ञापन
मानसिक अस्पताल वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसिक अस्पताल पांडेयपुर में मरीजों के बेहतर मानसिक स्वास्थ्य की दिशा में खास पहल की गई है। यहां मरीजों के लिए लाइब्रेरी खुलवाई गई है। इसमें गीता, रामायण सहित अन्य आध्यात्मिक और प्रेरक पुस्तकें रखी गई हैं। इन किताबों को पढ़ने में मरीजों की मदद स्वास्थ्य कर्मी करेंगे।

विज्ञापन


मानसिक रोगियों के लिए इस तरह की सुविधा देने वाला वाराणसी यूपी का पहला जिला बन गया है। बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिहाज से हर साल 10 अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। 

मानसिक अस्पताल में की गई पहल का उद्देश्य मरीजों को मानसिक रूप से मजबूत करना है। वाराणसी के अस्पताल में 268 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें करीब 100 महिलाएं हैं जबकि 20 से 40 साल की आयु वाले करीब 20 युवा भी इलाज करवा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मरीजों के बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए हर दिन भजन-कीर्तन, खेलकूद, व्यायाम करवाने की पहल के बाद अब स्कूल, कॉलेजों की तरह ही यहां लाइब्रेरी खुलवाई गई है। फिलहाल महिला वार्ड में लाइब्रेरी खुल गई हैं, पुरुष वार्ड में भी लाइब्रेरी जल्द बनकर तैयार हो जाएगी।

स्पेशल काउंसिलिंग सेंटर में ले सकेंगे ऑनलाइन परामर्श
मानसिक अस्पताल में स्पेशल काउंसिलिंग सेंटर भी खुलवाया गया है। इसका औपचारिक शुभारंभ बृहस्पतिवार से हो जाएगा। अस्पताल के निदेशक डॉ. एके राय का कहना है कि इसमें ऐसे किशोर, युवाओं और अन्य मरीजों की काउंसिलिंग की सुविधा है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार आदि में असफल होने के बाद डिप्रेशन में चले जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें