फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Brain Tumor Day: वरुणा के किनारे रहने वालों में ब्रेन ट्यूमर का खतरा ज्यादा, बीएचयू अस्पताल में चल रहा 7 मरीजों का इलाज

Wed, 08 Jun 2022 12:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रो. विजयनाथ मिश्र का कहना है कि पिछले पांच वर्षों में वरुणा संगम के इलाके राजघाट, भैंसासुर घाट, सरायमोहाना, राजेपुर, तातेपुर में रहने वालों में ब्रेन ट्यूमर होने का खतरा बढ़ा है। 
विज्ञापन
ब्रेन ट्यूमर की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित वरुणा संगम में नदी किनारे रहने वाले लोगों में ब्रेन ट्यूमर का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसकी वजह संगम के पास गंगा जल में मिलने वाली धातुओं में प्रदूषण की मात्रा का अधिक होना है। आईएमएस बीएचयू के न्यूरोलॉजी विभाग में इस समय संगम किनारे रहने वाले ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित सात लोगों का इलाज भी चल रहा है। ये मरीज ऐसे हैं, जो नदी के जल का नियमित उपयोग करते थे। विभाग की टीम इलाज के साथ ही इनकी लगातार मॉनीटरिंग कर रही है।

विज्ञापन


ब्रेन ट्यूमर के बचाव और उसके रोकथाम के बारे में जागरूकता के उद्देश्य से ही हर साल आठ जून को विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस मनाया जाता है। यह एक ऐसी बीमारी है, जो जेनेटिक भी है। बीएचयू के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रो. विजयनाथ मिश्र का कहना है कि पिछले पांच वर्षों में वरुणा संगम के इलाके राजघाट, भैंसासुर घाट, सरायमोहाना, राजेपुर, तातेपुर में रहने वालों में ब्रेन ट्यूमर होने का खतरा बढ़ा है।

इस समय जिन सात मरीजों का इलाज चल रहा है, उसमें दो नाविक परिवार, दो ग्रामीण और एक प्रवासी और एक घाट पर रोजगार करने वाले हैं। इन मरीजों में पाया गया कि गंगा के जल का नियमित प्रयोग करते थे। इस क्षेत्र में गंगा के जल में धातुओं की मात्रा अधिक पाई गई है।

विज्ञापन

डॉ. विजय नाथ मिश्र - फोटो : अमर उजाला
इसमें क्रोमियम, निकिल, एल्युमुनियम, मरकरी अधिक है। केवल जल ही नहीं सिल्ट में भी इन धातुओं की मात्रा अधिक है। यहीं नहीं मछलियों में भी धातुओं का स्तर अधिक है। प्रो. मिश्रा के अनुसार यह शोध का विषय है कि प्रदूषण से भी ब्रेन टयूमर अधिक हो रहा है। आज भी विश्व में दस से 15 प्रतिशत ब्रेन ट्यूमर केस के पीछे धातुओं का प्रदूषण है। ब्रेन ट्यूमर अब लाइलाज नहीं है, इससे निराश होने की जरूरत नहीं है। समय से इसका इलाज कराना चाहिए। 
विज्ञापन

यह है ब्रेन ट्यूमर के लक्षण

प्रो. विजय नाथ मिश्र के अनुसार अगर कोई दस साल से कम उम्र का बच्चा हो और उसको बराबर सरदर्द हो, सरदर्द के साथ उल्टी हो, झटका आ रहा हो, आंख की रोशनी चली जा रही हो। ये लक्षण दिखें तो परिवारीजनों को तुरंत सीटी स्कैन, एमआरआई जरूर करानी चाहिए। इसके अलावा 60 साल से अधिक उम्र वालों में ज्यादा सरदर्द, सुबह-सुबह उल्टी, मन परेशान करने वाला सिरदर्द हो तो उनका भी सीटी स्कैन, एमआरआई करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें